मोहम्मद सिराज... जिन्हें T-20 वर्ल्ड कप में चयनकर्ताओं ने पूरी शिद्दत से नजरअंदाज किया। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T-20 में 4 ओवर में 4.2 की इकोनॉमी से 17 रन देकर 4 विकेट...! यह उनका करियर बेस्ट बॉलिंग फिगर है। वो कहते हैं ना कि कबतक रोकोगे...! एक ना एक दिन तो मौका देना ही पड़ेगा और मौका मिलेगा तो दरवाजा तोड़कर घुस जाएंगे। फिर निकालने की हिम्मत कोई नहीं कर पाएगा। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 10 विकेट से मिली शर्मनाक शिकस्त के बाद टीम में बदलाव का सिलसिला शुरू हुआ। उसी के तहत मोहम्मद सिराज को मौका दिया गया।
न्यूजीलैंड के खिलाफ पावरप्ले के अंतिम ओवर में सिराज के हाथ पहली दफा गेंद आई। दूसरी गेंद के रूप में सिराज ने लेफ्ट हैंडेड चैपमैन के एक्रॉस एंगल करती हुई डिलीवरी डाली। चैपमैन बॉल को स्क्वायर लेग पर सिंगल के लिए खेलना चाह रहे थे लेकिन बल्ले का मुंह जल्दी बंद कर दिया। बल्ले का लीडिंग एज और मिड ऑन पर अर्शदीप का कैच...! भारत को दूसरी और सिराज को पहली सफलता मिल चुकी थी। न्यूजीलैंड दबाव में था क्योंकि उसके पास केन विलियमसन मौजूद नहीं थे।
इसके बावजूद तीसरे T-20 में तीसरे विकेट के लिए न्यूजीलैंड ने 86 रनों की पार्टनरशिप बना ली थी। खतरनाक दिख रहे ग्लेन फिलिप्स 33 गेंदों में 163 की स्ट्राइक रेट से 54 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। उनके रहते कीवी टीम बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही थी। 16वें ओवर की पांचवीं गेंद...। सिराज ने फिलिप्स को शॉर्ट ऑफ लेंथ बॉल डाली। इस दौरान मियां भाई को एक्स्ट्रा बाउंस मिला और नतीजा रहा कि फिलिप्स अपना पुल शॉट कंट्रोल नहीं कर सके। बल्ले का टॉप एज और फाइन लेग की दिशा में दौड़ते हुए आगे डाइव लगाकर भुवनेश्वर ने शानदार कैच पकड़ लिया।
इस एक विकेट ने न्यूजीलैंड के 15-20 रन कम कर दिए। अब आया पारी का 18वां ओवर और सिराज के सामने थे ऑलराउंडर जिमी नीशम। सिराज जानते थे कि बल्लेबाज हर हाल में तेज गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के लिए तैयार है। उन्होंने बदले में आउटसाइड ऑफ धीमी गति से गेंद डाल दी। बल्ले का टो एंड लगा और बॉल बैकवर्ड पॉइंट के पास खड़ी हो गई। विकेटकीपर ऋषभ पंत ने दौड़ कर कैच लपक लिया।
ओवर की पांचवी गेंद पर मिचेल सैंटनर सामने थे और सिराज ने फिर एक दफा हार्ड लेंथ डाली। सैंटनर ने क्रॉस बैटेड शॉट खेलने की गलती कर दी और एक्स्ट्रा कवर की दिशा में चहल के हाथों आसान सा कैच थमा बैठे। डबल विकेट ओवर के साथ ही मोहम्मद सिराज ने न्यूजीलैंड के बड़े स्कोर की उम्मीदों को तोड़ कर रख दिया। साथ ही करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के बाद बीसीसीआई को कड़ा संदेश भी दिया कि अगर वर्ल्ड कप में उनको मौका दिया जाता तो भारत सेमीफाइनल इतनी बुरी तरह नहीं गंवाता।
गेंदबाजी में लगातार कायम रहेगा उसका राज
भारत को मुकाबले जिताएगा मोहम्मद सिराज ..
🔹🔷✍️📹 SKpublicvoice 📺✍️🔷🔹
🌹प्रतिनिधी नेमणूक सुरू आहे. 🌹
जाहिराती व बातम्यांसाठी संपर्क करा.
मुख्य संचालक:- श्री सईद कुरेशी
मो. 95 29 25 53 54